रक्तदान: चित्रांश एसोसिएशन की अनोखी पहल,युवाओं ने दिखाई इंसानियत की मिसाल

May 24, 2026 - 15:18
 0
रक्तदान: चित्रांश एसोसिएशन की अनोखी पहल,युवाओं ने दिखाई इंसानियत की मिसाल

रांची के हरमू स्थित नीलकमल परिसर में चित्रांश बिजनेस एसोसिएशन के सोशल विंग और सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में नवयुवकों ने इसमें हिस्सा लिया, जिनमें कई फर्स्ट टाइम डोनर भी शामिल रहे।

रक्तदान शिविर के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों की मदद करना है।संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि समाज सेवा और जनजागरूकता फैलाना उनकी संस्था का पहला कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से आगे आकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की।

शिविर के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने सभी डोनर्स की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार भी उपस्थित रहे और उनकी देखरेख में पूरे कैंप का सफल आयोजन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0