झारखंड में 306 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती, 8 अक्टूबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन
रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के लिहाज से मजबूत करने की तैयारी है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के माध्यम से राज्य में कुल 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी।
200 नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद
विभाग की ओर से 200 नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए कई प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञताओं को शामिल किया गया है।इनमें एनेस्थीसिया, डर्मेटोलॉजी, ईएनटी, फॉरेंसिक मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, पैथोलॉजी, मेडिसिन, मनोरोग, रेडियोलॉजी और सर्जरी सहित अन्य विशेषज्ञताएं शामिल हैं।इन पदों पर नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होगी। नियुक्ति विज्ञापन में निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
NHM के तहत 106 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर की बहाली
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अलग से 106 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति होगी। इस श्रेणी में एनेस्थीसिया, डर्मेटोलॉजी, ईएनटी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, मनोरोग, रेडियोलॉजी और सर्जरी जैसी विशेषज्ञताओं के पद शामिल हैं।चयनित चिकित्सकों की तैनाती विज्ञापन के अनुलग्नक-I में निर्धारित स्वास्थ्य संस्थानों और स्थानों के अनुसार की जाएगी। इन डॉक्टरों को NHM के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिम्मेदारी दी जाएगी।
MBBS के साथ विशेषज्ञता की डिग्री जरूरी
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास MBBS की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित विशेषज्ञता में NMC से मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।अभ्यर्थी का संबंधित मेडिकल काउंसिल में वैध पंजीकरण भी जरूरी होगा।
23 से 64 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
दोनों श्रेणियों के पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 64 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना के लिए 31 अक्टूबर 2026 को कटऑफ डेट माना जाएगा।
8 अक्टूबर से आवेदन, 31 अक्टूबर अंतिम तारीख
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे से शुरू होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम समय सीमा 31 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक निर्धारित है।अभ्यर्थियों को आवेदन केवल विभाग द्वारा निर्धारित ऑनलाइन भर्ती पोर्टल के माध्यम से ही करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती विज्ञापन में दी गई योग्यता, आयु सीमा, विशेषज्ञता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
