नेपाल की बाढ़ में 97 साल की महिला आठ घंटे तक मिट्टी में फंसी रही, खुदाई मशीन से हुआ रेस्क्यू
नेपाल में आई बाढ़ के बीच 97 साल की गुना माया बोहरा के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है। वह करीब आठ घंटे तक मिट्टी और मलबे में फंसी रही। बाद में उन्हें खुदाई मशीन की मदद से बाहर निकाला गया।
बाढ़ के बाद मलबे में दब गईं बुजुर्ग
नेपाल में भारी बारिश के बाद कई जगहों पर बाढ़ और लैंडस्लाइड हुई। इसी दौरान 97 साल की गुना माया अपने घर के पास ही मलबे में फंस गईं। तेज बहाव के साथ आई मिट्टी और रेत ने उन्हें पूरी तरह ढक लिया। परिवार को लगा कि वह पानी में बह गई है।
आठ घंटे तक फँसी रहीं मिट्टी में
गुना माया करीब आठ घंटे तक मिट्टी में दबी रही। परिवार लगातार उन्हें ढूंढ रहा था, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। इतनी बुजुर्ग महिला का इतने लंबे समय तक मलबे में फँसे रहना सभी के लिए चिंता की वजह बन गया था। परिजनों को डर था कि शायद वह जिंदा नहीं बचेगी।
JCB से किया गया रेस्क्यू
आखिरकार बचाव दल को वह मलबे में फंसी हुई मिलीं। उन्हें निकालने के लिए खुदाई मशीन का सहारा लेना पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मिट्टी से पूरी तरह ढकी हुई हैं और बचावकर्मी उन्हें सावधानी से बाहर निकाल रहे हैं। इतने घंटे बाद भी उनका जिंदा मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं था।
परिवार ने ली राहत की सांस
गुना माया को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिजनों ने कहा कि एक समय तो उन्हें लगा था कि वह अब नहीं रहीं। नेपाल में बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन गुना माया की कहानी इस त्रासदी के बीच उम्मीद की एक मिसाल बन गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
