रिहाई के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान, बोले- विरोध करने से रोकने वाला कोई बॉन्ड नहीं भरा
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने रिहाई के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड या अंडरटेकिंग नहीं दी है, जो उन्हें विरोध प्रदर्शन करने से रोकता हो। दीपके के मुताबिक, प्रशासनिक पाबंदियों के बावजूद उनकी पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी।
हिरासत और गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए तीन नेता
अभिजीत दीपके के साथ सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी रविवार को रिहा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, तीनों नेताओं को शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद हिरासत में लिया गया था। इसके बाद रविवार सुबह उन्हें एहतियातन गिरफ्तार किया गया।रिहाई से पहले तीनों नेताओं को दिल्ली कैंटोनमेंट स्थित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें इस शर्त पर रिहा किया गया कि वे एक साल तक ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे शांति भंग होने की आशंका हो।हालांकि, रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने दोबारा आंदोलन करने की बात कही है। उनका कहना है कि उन्होंने प्रदर्शन से दूर रहने संबंधी कोई बॉन्ड या लिखित आश्वासन नहीं दिया है।
सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर विवाद
सीजेपी के नेताओं की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई, जब पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। यह विरोध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर किया जा रहा है।पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पाबंदियां लगाई गईं और उसके नेताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं, अभिजीत दीपके ने संकेत दिया है कि इन कार्रवाइयों से आंदोलन पर विराम नहीं लगेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
