झारखंड BJP में नई एंट्री, पवन साय बने संगठन महामंत्री
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन में बदलाव करते हुए पवन कुमार साय को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। इससे पहले साय छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, झारखंड में संगठन महामंत्री रहे कर्मवीर सिंह को अब छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के इस बदलाव के तहत दोनों नेताओं की संगठनात्मक जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को विभिन्न राज्यों के संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा की। इसी क्रम में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह को एक बार फिर झारखंड से जुड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।सौदान सिंह इससे पहले 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी की भूमिका में रह चुके हैं। अब उन्हें झारखंड के साथ बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का क्षेत्रीय संगठन प्रभारी बनाए जाने की जानकारी है।पवन कुमार साय मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से आते हैं। झारखंड में संगठन महामंत्री के तौर पर उनकी जिम्मेदारी प्रदेश संगठन के साथ कार्यकर्ताओं के समन्वय और संगठन की विभिन्न स्तरों पर गतिविधियों को आगे बढ़ाने की होगी।वहीं कर्मवीर सिंह के छत्तीसगढ़ जाने के बाद वहां भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।भाजपा के इस फेरबदल के बाद अब दोनों राज्यों में संगठन की आगामी गतिविधियों और नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज को आगे बढ़ाने पर नजर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
