भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

Oct 15, 2026 - 15:56
 0
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

24 और 25 अक्टूबर को रांची में होगी बैठक, 24 अक्टूबर को उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित

RANCHI-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 24 एवं 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित होने वाली भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन में तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उनकी सहभागिता की जानकारी दी। 

बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को ही रांची पहुंच जाएंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन आयोजित उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन से प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। बैठक के माध्यम से संगठन के कार्यों की समीक्षा तो होगी ही, साथ ही आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों का पूरा खाका तैयार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SHASHI BHUSHAN KUMAR शशि भूषण कुमार एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं । वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय है । प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव के बाद वर्तमान में ‘मॉर्निंग इंडिया’ में डिजिटल हेड के रूप में कार्यरत है।