एसआईआर से घुसपैठिए वोटर लिस्ट से बाहर हुए, इसी कारण सीईसी से विपक्षी दल करते हैं नफरत : प्रतुल शाह देव

Oct 5, 2026 - 18:46
 0
एसआईआर से घुसपैठिए वोटर लिस्ट से बाहर हुए, इसी कारण सीईसी से विपक्षी दल करते हैं नफरत : प्रतुल शाह देव

रांची: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल रखा है। इसी बीच, झारखंड के भाजपा नेता प्रतुल शाह देव ने दावा किया कि विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से नफरत करते हैं और इसकी वजह यह है कि एसआईआर के जरिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखाया गया। प्रतुल शाह देव ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईसीआई और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगने पर कहा कि ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने और उनकी शक्तियां छीनने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ मीडिया रिपोर्ट के आधार पर हम किसी संवैधानिक संस्था के प्रमुख की शक्तियां नहीं छीन सकते। यह सुप्रीम कोर्ट का एक बहुत अहम फैसला है। उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि आम तौर पर होता है, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, लेकिन जो लोग सुप्रीम कोर्ट से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किसी बड़े आदेश की उम्मीद कर रहे थे, उनकी योजनाएं नाकाम हो गईं। ज्ञानेश कुमार से इतनी नफरत इसलिए है, क्योंकि वोटर लिस्ट से बांग्लादेशियों को बाहर किया गया। तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेस वार्ता कर साफ कर दिया कि सारे फैसले एकमत से लिए गए। ज्ञानेश कुमार कहीं जाने वाले नहीं हैं। जो उनका विरोध कर रहे हैं, उनके लिए यह जोरदार झटका है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौर में वे अप्रासंगिक हो गए हैं। उन्हें संघ और वीएचपी पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है। ये तो आतंकी ओसामा को ‘ओसामा जी’ कहने वाले लोग हैं। वीर सावरकर ने 13 से 14 वर्ष काला पानी की सजा झेली थी। कांग्रेस का एक नेता, जो इस तरह की यातनाएं झेली हो, लाला लाजपत राय के अलावा कोई एक नेता बताइए, जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेते वक्त सर्वोच्च बलिदान दिया। ये लोग तो अंग्रेजों के साथ फ्रेंडली मैच खेल रहे थे। स्मित मच्छार को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर भाजपा नेता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि स्मित के हौसले का विश्व लोहा मान रहा है। उन्होंने जो हिम्मत दिखाई उसकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। इजरायल के पीएम को उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया। स्मित मच्छार ने जो किया है, वह बहुत सराहनीय है। इमरान मसूद को कुछ अच्छी बातें बोलनी चाहिए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SHASHI BHUSHAN KUMAR शशि भूषण कुमार एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं । वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय है । प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव के बाद वर्तमान में ‘मॉर्निंग इंडिया’ में डिजिटल हेड के रूप में कार्यरत है।