रक्तदान: चित्रांश एसोसिएशन की अनोखी पहल,युवाओं ने दिखाई इंसानियत की मिसाल
रांची के हरमू स्थित नीलकमल परिसर में चित्रांश बिजनेस एसोसिएशन के सोशल विंग और सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में नवयुवकों ने इसमें हिस्सा लिया, जिनमें कई फर्स्ट टाइम डोनर भी शामिल रहे। रक्तदान शिविर के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों की मदद करना है। सीबीए के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि समाज सेवा और जनजागरूकता फैलाना उनकी एसोसिएशन का पहला कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से आगे आकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की।
इस रक्तदान शिविर को राज्य के स्वस्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने वीडियो काल के माध्यम से संबोधित किया और कहा कि रक्तदान महा दान है. इस रक्तदान से किसी जाने या अनजाने व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है. डॉ अंसारी ने यह भी कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविर हर गली मुहल्ले में लगाने की जरूरत है। शिविर के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने सभी डोनर्स की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार भी उपस्थित रहे और उनकी देखरेख में पूरे कैंप का सफल आयोजन किया गया। साथ हीं डॉ केपी सिन्हा, दीपक श्रीवास्तव,सुनील श्रीवास्तव,मनीष कुमार वर्मा, नितेश एवं उमेश कुमार ने मिलकर पूरे कैम्प का सफल आयोजन किया। इस मौके पर सन्मार्ग अखबार के ग्रुप एडिटर संजय समर ने भी रक्तदान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
