ऑफिस में सिगरेट के धुएं से परेशान महिला ने छोड़ी नौकरी, इस्तीफा वायरल होने पर छिड़ी बहस

 बेंगलुरु की जाह्नवी छावड़ा ने ऑफिस में सिगरेट के धुएं से परेशान होकर नौकरी छोड़ दी। उन्होंने 26 अगस्त को अपने इस्तीफे का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसके बाद पोस्ट वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर ऑफिस कल्चर को लेकर बहस छिड़ गई है।

Aug 31, 2026 - 19:23
 0
ऑफिस में सिगरेट के धुएं से परेशान महिला ने छोड़ी नौकरी, इस्तीफा वायरल होने पर छिड़ी बहस



सिगरेट की गंध बनी इस्तीफे की वजह
जाह्नवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ऑफिस में सिगरेट की लगातार गंध से उनका काम करना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने लिखा कि उन्होंने इसे एडजस्ट करने की बहुत कोशिश की, लेकिन आखिर में उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। उन्होंने अपने रेजिग्नेशन लेटर में भी इसकी साफ वजह लिखी।

पैंट्री में ही पी जाती थी सिगरेट
जाह्नवी के मुताबिक ऑफिस के कुछ कर्मचारी पैंट्री और डाइनिंग एरिया में ही सिगरेट पीते थे। धुआं पूरे ऑफिस में फैल जाता था। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए उन्होंने मास्क पहनकर भी काम करने की कोशिश की, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। उनका कहना है कि यह रोज की समस्या बन गई थी।

इस्तीफे का पोस्ट हुआ वायरल
जाह्नवी की पोस्ट सामने आते ही लाखों लोगों तक पहुंच गई। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने सही फैसला लिया, क्योंकि सेकेंड हैंड स्मोक सेहत के लिए खतरनाक होता है। वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह समस्या एचआर या मैनेजमेंट के सामने रखी गई थी।

दो हिस्सों में बंटा सोशल मीडिया
इस मुद्दे पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए। एक पक्ष का कहना है कि कंपनी को कर्मचारियों के लिए स्मोक-फ्री और स्वस्थ माहौल देना चाहिए। दूसरे पक्ष का मानना है कि नौकरी छोड़ना जल्दबाजी थी, पहले आधिकारिक शिकायत करनी चाहिए थी। इस बहस ने एक बार फिर कॉर्पोरेट ऑफिसों में धूम्रपान के नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0