गुरुग्राम में बारिश के बाद IFFCO चौक के पास धंसी सड़क, बना बड़ा सिंकहोल
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। भारी बारिश के बाद IFFCO चौक के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया और वहां बड़ा गड्ढा यानी सिंकहोल बन गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
व्यस्त सड़क पर अचानक धंसी जमीन
IFFCO चौक गुरुग्राम का सबसे बिजी इलाका है, यहां से रोजाना हजारों गाड़ियां गुजरती हैं। बारिश के बाद अचानक सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक गई और सड़क बैठ गई। घटना के बाद तुरंत मौके पर बैरिकेडिंग कर दी गई ताकि कोई गाड़ी उस गड्ढे में न गिर जाए।
सीवर सिस्टम पर फिर उठे सवाल
यह पहली बार नहीं है जब गुरुग्राम में ऐसी घटना हुई है। हर बारिश में शहर की सड़कें धंसती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सड़क के नीचे पुराना और जर्जर सीवर नेटवर्क है। बारिश में पानी का दबाव बढ़ने से पाइपलाइन लीक होती है और नीचे की मिट्टी खोखली हो जाती है, जिससे सड़क धंस जाती है।
मरम्मत नहीं, स्थायी समाधान चाहिए
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन सिर्फ गड्ढे में मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर देता है। जरूरत इस बात की है कि पूरे ड्रेनेज और सीवर नेटवर्क की जांच हो। अगर सिर्फ ऊपर से पैचवर्क किया जाएगा तो अगली बारिश में फिर यही हाल होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
