CM हेमंत के निर्देश पर लापता मासूम अदिति की तलाश तेज, सूचना देने वाले को 50 हजार इनाम
रांची:
राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित खोरहा टोली से लापता हुई 18 माह की मासूम अदिति पांडे की तलाश में रांची पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।रांची पुलिस ने अदिति के बारे में सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारी खुद निगरानी कर रहे हैं। शहर के कई संदिग्ध इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जबकि सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि एक छोटी सी सूचना भी मासूम अदिति को उसके परिवार तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।
जानकारी देने के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:
- रांची एसएसपी: 9431706136
- सिटी एसपी: 9431706137
- सदर डीएसपी: 9431102090
- सदर थाना प्रभारी: 9431706160
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
