डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोतने के खिलाफ BJP ने अरगोड़ा थाने में दिया आवेदन
RANCHI : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू पार्क में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर असामाजिक तत्वों द्वारा कालिख पोते जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत पार्टी के कई नेता नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए अरगोड़ा थाना पहुंचे और मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया।
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान देश की राष्ट्रवादी और लोकतांत्रिक चेतना का अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोतने से डॉ. मुखर्जी के विचारों की रोशनी को धुंधला नहीं किया जा सकता। प्रतुल शाहदेव ने घटना को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से घटना में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि भाजपा ऐसे कृत्यों के खिलाफ पूरी मजबूती से आवाज उठाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
