दुर्गा पूजा में परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर: ड्रोन से होगी निगरानी, महिला सुरक्षा पर DGP शक्त

Sep 29, 2026 - 11:35
Sep 29, 2026 - 11:45
 0
दुर्गा पूजा में परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर: ड्रोन से होगी निगरानी, महिला सुरक्षा पर DGP शक्त

रांची. दुर्गा पूजा में सतर्कता बरतने और सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने  सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिये हैं. उन्होंने मुख्यालय में वरीय अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की और जिलों की जानकारी लेने के बाद कई निर्देश दिये. जिलों के एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग में जुड़े थे.

बच्चों और महिलाओं  की सुरक्षा प्राथमिकता
डीजीपी ने कहा कि दुर्गा पूजा में महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में घर से निकलते हैं. भीड़-भाड़ में रहते हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा प्राथमिकता के साथ हो, इसके लिए सभी जिलों में पर्याप्त व्यवस्था की जाये.  चोरी, छेड़खानी,और छिनतई जैसी घटनाओं की रोकने के लिए विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया है.

रांची में यातायात और सुरक्षा पर भी प्राथमिकता
डीजीपी ने कहा कि रांची संवेदनशील जिला है. यहां बड़ी संख्या में पंडाल बनते हैं और बाहर से भी लोग पूजा के दौरान रांची आते हैं. इसलिए यातायात व्यवस्था, सतर्कता और बड़ी संख्या में समुचित स्थानों पर पुलिस बलों की तैनाती की जाये.

शहरों में होगी की ड्रोन से निगरानी
दुर्गा पूजा के दौरान शहरों की निगरानी ड्रोन से करने का निर्देश दिया गया है. भीड़भाड़ वाले इलाकों और पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखने को कहा गया है.

सभी पूजा पंडालों की होगी जांच
डीजीपी ने सभी लाइसेंसधारी एवं गैर-लाइसेंसधारी दुर्गा पूजा पंडालों का सत्यापन और भौतिक निरीक्षण कराने का निर्देश दिया है. जिलों में तैनात पुलिस बल को दंगा-रोधी संसाधनों को रखने को भी कहा गया है.

24×7 कंट्रोल रूम की व्यवस्था
सभी जिलों में 24×7 नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. कंट्रोल रूम के माध्यम से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सकेगा और आम लोगों की शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सकेगी.

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर नजर
डीजीपी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कंटेंट पर नजर रखने का निर्देश दिया. अधिकारियों से कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या संवेदनशील गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0