‘मिसाइल मैन’ की जयंती पर बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, एम.एम.के. हाई स्कूल में विशेष आयोजन
Ranchi: एम.एम.के. हाई स्कूल, बरियातू, रांची में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पेंटिंग, वाद-विवाद तथा वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान तथा शिक्षा, अनुसंधान और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराना था। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना को विकसित करने का अवसर मिला। पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से विचारों को अभिव्यक्त किया, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने विचार और तर्क प्रस्तुत किए। वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक के प्रति अपनी रुचि और समझ का परिचय दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और उनके साथ बिताए गए अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. कलाम का जीवन इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर सीखने की इच्छा से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने तथा अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग समाज एवं देश के विकास के लिए करने की प्रेरणा
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या कहकशाँ परवीन ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
