टेंडर कमीशन घोटाला मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
Ranchi- टेंडर कमीशन घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी है। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 मई 2024 को मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मामले में आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वे न्यायिक हिरासत में थे।अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
SHASHI BHUSHAN KUMAR
शशि भूषण कुमार एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं । वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय है । प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव के बाद वर्तमान में ‘मॉर्निंग इंडिया’ में डिजिटल हेड के रूप में कार्यरत है।
