महंगी होती चीनी पर बोले कैलाश विजयवर्गीय - 'चीनी महंगी होनी ही चाहिए, 40 के बाद खाना छोड़ दो'
त्योहारों से पहले चीनी के दाम बढ़ने लगे हैं, जिस पर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसा बयान दे दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि चीनी महंगी होनी ही चाहिए।
वायरल हो रहा है वीडियो
एक कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय से चीनी की बढ़ती कीमतों पर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि चीनी महंगी होनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि 40 साल की उम्र के बाद लोगों को चीनी खाना पूरी तरह छोड़ देना चाहिए।
विजयवर्गीय ने कहा, "40 के बाद चीनी जहर है। इसे जितना कम खाओगे, उतना सेहतमंद रहोगे।" उनका तर्क था कि ज्यादा चीनी खाने से शुगर, मोटापा और दूसरी बीमारियां बढ़ती हैं।
त्योहारों पर महंगाई की मार
यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब कुछ ही दिनों में गणेश उत्सव और फिर नवरात्रि-दिवाली का सीजन शुरू होने वाला है। त्योहारों में मिठाइयों की सबसे ज्यादा मांग होती है और चीनी महंगी होने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है।
सोशल मीडिया पर उड़े मजाक
मंत्री जी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे स्वास्थ्य के नज़रिए से सही बता रहे हैं, तो कई यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मंत्री जी का मतलब है कि महंगाई होगी तो लोग खुद ही खाना छोड़ देंगे और स्वस्थ रहेंगे।"
फिलहाल विजयवर्गीय का यह बयान राजनीतिक और स्वास्थ्य दोनों ही दृष्टियों से चर्चा का विषय बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
