Operation Aaghat: पूर्वी दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151 आरोपी पकड़े गए; 27 चोरी के वाहन बरामद
पूर्वी दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन आघात में 17 से 20 अगस्त के बीच 151 आरोपियों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया। 85 मामले दर्ज हुए और 27 चोरी के दोपहिया वाहन, 134 मोबाइल, नशा, हथियार और अवैध शराब बरामद की गई।
लोकेशन -पूर्वी दिल्ली
ऑपरेशन आघात में पूर्वी जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
151 आरोपी पकड़े गए,85 आपराधिक मामले दर्ज, 27 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
जुए की ₹23,131 नकदी बरामद,16 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा
9 घोषित अपराधी, 1 पैरोल जंपर और 2 ओवरस्टेइंग जंपर गिरफ्तार
एंकर- पूर्वी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ पूर्वी जिला पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। 17 से 20 अगस्त तक चले ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने 151 आरोपियों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया। इस दौरान अवैध हथियार, नशा, शराब, जुआ और चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 27 चोरी के दोपहिया वाहन और 134 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
VO-1- ऑपरेशन आघात के दौरान पूर्वी जिला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 29, जुआ अधिनियम के 32, एनडीपीएस एक्ट के 4 और आबकारी अधिनियम के 20 मामले दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ 1.199 किलोग्राम चरस और 532 ग्राम गांजा बरामद किया।
बाईट - राजीव कुमार, DCP, पूर्वी दिल्ली
VO-2- अभियान के दौरान पुलिस ने 501 अवैध शराब के पाउच और 1,870 शराब की बोतलें जब्त कीं। जुआ गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए ₹23,131 की नकदी भी बरामद की गई। इसके अलावा 27 चोरी के दोपहिया वाहन और 134 मोबाइल फोन बरामद कर वाहन चोरी के 16 मामलों का खुलासा किया गया।
VO-3- सड़क अपराध पर भी पुलिस का शिकंजा कसा गया। लूट, झपटमारी और सेंधमारी के मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 9 घोषित अपराधियों, एक पैरोल जंपर और दो ओवरस्टेइंग जंपर्स को भी पुलिस ने दबोचा।
ऑपरेशन आघात के जरिए पूर्वी जिला पुलिस ने सड़क अपराध से लेकर नशे, अवैध हथियार, जुआ और अवैध शराब के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
