झारखंड कैबिनेट की आज होने वाली बैठक टली, अपरिहार्य कारणों का दिया गया हवाला

Oct 7, 2026 - 17:18
 0
झारखंड कैबिनेट की आज होने वाली बैठक टली, अपरिहार्य कारणों का दिया गया हवाला

रांची: झारखंड सरकार की  7 अक्टूबर को प्रस्तावित मंत्रिपरिषद की बैठक स्थगित कर दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी सूचना में बैठक टाले जाने के पीछे अपरिहार्य कारणों का उल्लेख किया गया है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित थी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, बैठक स्थगित होने के बाद अब इन प्रस्तावों पर फैसला फिलहाल आगे के लिए टल गया है।

विशेष विधानसभा सत्र पर भी होना था विचार

प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र से जुड़े मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना थी। इनमें MMDR Act से संबंधित विषय पर विचार के लिए विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव भी शामिल बताया जा रहा था।इसके अलावा राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण नियुक्तियों से जुड़े मामलों पर भी कैबिनेट में चर्चा होने की संभावना थी। इनमें JPSC के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति का मुद्दा भी शामिल बताया गया था।

तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की थी संभावना

जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की प्रस्तावित बैठक में करीब तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार किया जाना था। इनमें प्रशासनिक, नीतिगत और अन्य विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल होने की संभावना थी।हालांकि बैठक स्थगित होने के बाद इन सभी प्रस्तावों पर होने वाली चर्चा और संभावित निर्णय फिलहाल टल गए हैं। सरकार की ओर से बैठक की अगली तारीख को लेकर फिलहाल कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SHASHI BHUSHAN KUMAR शशि भूषण कुमार एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं । वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय है । प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव के बाद वर्तमान में ‘मॉर्निंग इंडिया’ में डिजिटल हेड के रूप में कार्यरत है।