Durga Puja 2026: पूजा पंडालों में बिजली कनेक्शन को लेकर JBVNL की गाइडलाइन, इन बातों का रखें ध्यान

रांची: दुर्गा पूजा 2026 को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से बिजली सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पंडालों में बिजली कनेक्शन, लाइटिंग, सजावट और विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी गई है।निगम ने स्पष्ट किया है कि पूजा पंडालों में सिर्फ वैध बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल किया जाए। निर्धारित विद्युत भार के अनुसार MCB, आइसोलेटर और मेन स्विच जैसे सुरक्षा उपकरण लगाए जाएं और इनकी देखरेख प्रशिक्षित तकनीकी कर्मियों से कराई जाए।

Sep 30, 2026 - 19:18
 0
Durga Puja 2026: पूजा पंडालों में बिजली कनेक्शन को लेकर JBVNL की गाइडलाइन, इन बातों का रखें ध्यान

पंडालों में बिजली की वायरिंग में बरतें सावधानी

JBVNL के मुताबिक पंडाल में सजावट और रोशनी के लिए इस्तेमाल होने वाले बिजली के तारों को सुरक्षित तरीके से लगाया जाना चाहिए। केबल और बिजली के अन्य उपकरणों को ज्वलनशील सामग्री से दूर रखने की सलाह दी गई है।बिजली के पैनल और स्विच पैनल को ढककर रखने के साथ उन्हें ऐसी जगह लगाने को कहा गया है, जहां आम लोगों की पहुंच न हो। बिजली संबंधी उपकरणों की निगरानी प्रशिक्षित विद्युतकर्मी की मौजूदगी में करने की सलाह दी गई है।

बिजली के तारों से पंडाल की दूरी जरूरी

निगम ने पूजा पंडालों का निर्माण बिजली की लाइनों, खंभों और तारों से पर्याप्त दूरी पर करने की अपील की है। किसी भी व्यक्ति को बिजली के तार, पोल या उपकरण को छूने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। डंडे या किसी अन्य वस्तु के जरिए बिजली के तारों के संपर्क में आने से भी बचने को कहा गया है।आग से बचाव के लिए पंडाल परिसर में अग्निशामक यंत्र और बालू से भरी बाल्टी रखने की सलाह दी गई है।

विसर्जन जुलूस में भी सावधानी जरूरी

JBVNL ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी बिजली सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा है। जुलूस में शामिल वाहनों की छत पर किसी व्यक्ति को बैठाने से बचने की सलाह दी गई है।वाहनों या जुलूस में ऐसी कोई वस्तु नहीं रखी जानी चाहिए, जिसके बिजली के तारों से संपर्क में आने की आशंका हो। जुलूस के दौरान बिजली के पोल और तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को भी कहा गया है।

बिजली की समस्या पर इन नंबरों पर करें संपर्क

पूजा के दौरान बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी समस्या या शिकायत के लिए JBVNL ने हेल्पलाइन और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए हैं।

जन शिकायत निवारण केंद्र:

  • 9031110118

  • 9031110119

  • 9031110120

विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची:

  • 9431135682

रांची के बिजली अधिकारियों के संपर्क नंबर

अधिकारी/प्रमंडल मोबाइल नंबर
विद्युत अधीक्षण अभियंता, रांची 9431135662
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची केंद्रीय 9431135613
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, डोरंडा 9431135608
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, न्यू कैपिटल 9431135620
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची पूर्वी 9431135614
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची पश्चिमी 9431135664
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कोकर 9431135615
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, हटिया 9431135616

निगम की अपील है कि पूजा की रौनक के साथ बिजली सुरक्षा से कोई समझौता न किया जाए। सुरक्षित कनेक्शन, मानक उपकरण और प्रशिक्षित कर्मियों की निगरानी से बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं का जोखिम कम किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SHASHI BHUSHAN KUMAR शशि भूषण कुमार एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं । वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय है । प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव के बाद वर्तमान में ‘मॉर्निंग इंडिया’ में डिजिटल हेड के रूप में कार्यरत है।