ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में महिला और सिक्योरिटी गार्डों के बीच विवाद, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा की एक हाई-राइज सोसायटी से महिला और सिक्योरिटी गार्डों के बीच झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला Centurion Park Terrace Homes सोसायटी का है, जहां फूड डिलीवरी बॉय को गेट पर रोकने को लेकर हंगामा हो गया। घटना 26 अगस्त की बताई जा रही है।

Aug 27, 2026 - 18:40
 0
ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में महिला और सिक्योरिटी गार्डों के बीच विवाद, वीडियो वायरल

डिलीवरी बॉय को रोका, तो भड़की महिला
जानकारी के मुताबिक, सिक्योरिटी गार्ड ने नियमों के तहत फूड डिलीवरी करने आए युवक को मेन गेट पर रोक दिया था। इसी बात को लेकर वहां मौजूद एक महिला और गार्डों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

वीडियो में गार्ड को लात मारने की कोशिश
वायरल वीडियो में महिला सिक्योरिटी गार्डों पर चिल्लाती हुई दिख रही है। आरोप है कि उसने एक गार्ड को लात मारने की कोशिश की और दूसरे के साथ मारपीट भी की। वीडियो में वह एक गार्ड को उसके जूते साफ करने के लिए कहती हुई भी सुनाई दे रही है। 

महिला पर गार्डों को नौकरी से निकलवाने और देख लेने की धमकी देने का भी आरोप है।

सोशल मीडिया पर दो धड़े
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग महिला के बर्ताव को गलत बता रहे हैं तो कुछ लोग सोसायटी के सिक्योरिटी नियमों पर सवाल उठा रहे हैं।

पुलिस कर रही जांच
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से बात की जा रही है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर डिलीवरी बॉय को किस वजह से रोका गया था। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0