आखिर झारखंड के छात्र क्यूँ बनाते जा रहे हैं राँची को दिल्ली का जंतर मन्तर ? क्या है इन GENZ की प्रमुख मांगें?"

Aug 2, 2026 - 14:10
Aug 2, 2026 - 14:25
 0
आखिर झारखंड  के छात्र क्यूँ  बनाते  जा रहे हैं राँची को  दिल्ली का जंतर मन्तर ? क्या है इन GENZ की  प्रमुख मांगें?"


झारखण्ड में भर्ती आयोग द्वारा हो रही गड़बड़ियों के बाद छात्रों  में एक अलग आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्र पिछले नौ दिनों से धरने पर हैं और उन्होने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मुख्र्य चार मांगों को रखी हैं जो इस प्रकार हैं।
पहली मांग
"पहली मांग 14वीं JPSC CSE-2025 से जुड़ी है। छात्रों का कहना है कि बैकलॉग पदों को किसी निजी एजेंसी के माध्यम से भरने के बजाय संविधान और भर्ती नियमों के अनुरूप नियमित और पारदर्शी प्रक्रिया से भरा जाए।"
दूसरी मांग
"दूसरी मांग JSSC-CGL परीक्षा से जुड़ी है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में कई तरह की अनियमितताएं हुई हैं। इसलिए वे CBI या हाई कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।"
तीसरी मांग
"तीसरी और सबसे बड़ी मांग भर्ती प्रणाली में व्यापक सुधार की है। इसके तहत छात्र चाहते हैं कि—"
(क) OMR शीट और उत्तर पुस्तिका सार्वजनिक की जाए।
(ख) Final Answer Key और Response Sheet उपलब्ध कराई जाए।
(ग) Score Card और Category-wise Cut-off Marks जारी किए जाएं।
(घ) Evaluation और Normalization की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए।
(ङ) परीक्षा परिणाम और चयन प्रक्रिया समयबद्ध हो।
(च) भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो।
(छ) भविष्य में पेपर लीक और गड़बड़ियों को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाई जाए।
(ज) अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का उचित अवसर मिले।
(झ) भर्ती प्रक्रिया में जवाबदेही तय हो। युवाओं का भरोसा बहाल करने के लिए स्थायी सुधार लागू किए जाएं।
चौथी मांग
"चौथी और अंतिम मांग यह है कि सरकार इन सभी मांगों पर जल्द निर्णय ले और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाकर युवाओं को न्याय दे।"
"यही वे चार प्रमुख मांगें हैं, जिन्हें लेकर झारखंड के छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने अब तक छात्रों से कोई बात - चीत नही की है, अब देखना होगा कि सरकार  अभ्यर्थियों की  इन मांगों पर क्या फैसला लेती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0