कानपुर की सड़क में 18 फीट गहरा सिंकहोल, तेज बारिश के बाद धंसा रास्ता

तेज बारिश ने कानपुर की सड़कों की हालत उजागर कर दी है। शहर के जाजमऊ इलाके की पिंक रोड पर करीब 18 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। सड़क के बीचों-बीच बने इस सिंकहोल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गड्ढे के अंदर पानी का तेज बहाव साफ दिख रहा है।

Aug 27, 2026 - 18:58
 0
कानपुर की सड़क में 18 फीट गहरा सिंकहोल, तेज बारिश के बाद धंसा रास्ता

बारिश के बाद अचानक धंसी सड़क
कानपुर में दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। इसी दौरान जाजमऊ की पिंक रोड का एक हिस्सा भरभराकर धंस गया। देखते ही देखते सड़क पर 18 फीट गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई गाड़ी या बाइक नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क धंसने के बाद नीचे से पानी की तेज धार बह रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नीचे सीवर लाइन लीक होने से मिट्टी खोखली हो गई थी।

निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल
यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब कुछ दिन पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर निगम के कामकाज को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नाराजगी जताई थी। मीटिंग में ठेके देने में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के आरोपों पर भी चर्चा हुई थी।

अब 18 फीट गहरा सिंकहोल बनने के बाद नगर निगम की कार्यशैली और सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं।

जांच की मांग
फिलहाल नगर निगम की टीम ने मौके पर बैरिकेडिंग कर दी है और लोगों से उस रास्ते से न गुजरने की अपील की है। लोगों का कहना है कि सिर्फ गड्ढे को भरना समाधान नहीं है, बल्कि इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर नई बनी पिंक रोड अचानक कैसे धंस गई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0