ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान ने की सगाई, तमन्ना को बताया अपना 'हमसफर'

टीवी के चहेते अभिनेता मोहसिन खान ने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक गोयनका बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाले मोहसिन ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर तमन्ना से सगाई कर ली है।

Aug 24, 2026 - 22:51
 0
ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान ने की सगाई, तमन्ना को बताया अपना 'हमसफर'

'

एक्टर ने 22 अगस्त को खुद इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी।

ब्लैक सूट में मोहसिन, डायमंड रिंग में चमकीं तमन्ना
तस्वीरों में मोहसिन ब्लैक सूट और रेड टाई में काफी हैंडसम लग रहे हैं, वहीं तमन्ना लाइट कलर के एलिगेंट आउटफिट में नजर आईं। दोनों की केमिस्ट्री और चेहरे की खुशी साफ बता रही हैं कि यह उनके लिए कितना खास पल है। तस्वीरों में तमन्ना की डायमंड इंगेजमेंट रिंग ने भी सबका ध्यान खींचा।

‘तुम मेरी पर्सन हो’ - मोहसिन का इमोशनल पोस्ट
मोहसिन ने सिर्फ तस्वीरें ही नहीं, बल्कि दिल से लिखा एक नोट भी शेयर किया। उन्होंने तमन्ना को अपनी 'My Person' बताया।

एक्टर ने लिखा, "पहली मुलाकात से लेकर पहली बार तुम्हारा हाथ पकड़ने तक, मुझे एहसास हो गया था कि मुझे मेरा हमसफर मिल गया है। तुम खूबसूरत, आत्मविश्वासी, संवेदनशील, हंसमुख और सपनों में जीने वाली लड़की हो। शायद हमारी कहानी सितारों में पहले से ही लिखी थी।"

उन्होंने आगे लिखा कि अब दोनों प्यार, दोस्ती और जिंदगी भर की यादों से भरे नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।

इंडस्ट्री से मिल रही हैं बधाइयां
सगाई की खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने बधाइयों की बौछार कर दी। टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्तों और को-स्टार्स ने भी मोहसिन और तमन्ना को शुभकामनाएं दी हैं।

आपको बता दें, मोहसिन को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शिवांगी जोशी के साथ उनकी जोड़ी से मिली थी। शो छोड़ने के बाद वह म्यूजिक वीडियोज और अपने बिजनेस पर फोकस कर रहा था।

फिलहाल शादी की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन सगाई की तस्वीरों के बाद फैंस अब उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0