कंगना-तापसी की पुरानी तकरार फिर चर्चा में, ‘सस्ती कॉपी’ वाले बयान पर बढ़ा विवाद

 बॉलीवुड की दो टैलेंटेड एक्ट्रेसेस कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच की पुरानी अदावत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। करीब 7 साल से दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है, लेकिन अब तापसी के एक बयान के बाद कंगना के पलटवार ने इस विवाद को फिर से हवा दे दी है।

Aug 24, 2026 - 23:00
 0
कंगना-तापसी की पुरानी तकरार फिर चर्चा में, ‘सस्ती कॉपी’ वाले बयान पर बढ़ा विवाद

तापसी ने क्या कहा?
दरअसल, तापसी हाल ही में ‘इंडिया टुडे वुमन समिट 2026’ में पहुंची थीं। वहाँ उनसे कंगना के साथ पुराने विवाद पर सवाल पूछा गया। 

इस पर तापसी ने कहा कि वो कंगना से कभी मिली ही नहीं है, न उस विवाद से पहले और न बाद में। उन्होंने कहा, "कंगना को लेकर मेरी राय उनके पालन-पोषण, उनके बोलने के तरीके और चीजों को देखने के नजरिए से बनती है। उनका अपना नजरिया है और लोगों को दोनों के विचार देखकर खुद तय करना चाहिए कि कौन कैसी सोच रखता है।"

कंगना ने कहा- ‘सस्ती कॉपी’, फिल्म को बताया B-Grade
तापसी का यह बयान कंगना को रास नहीं आया। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिना नाम लिए तापसी पर निशाना साधा। उन्होंने फिर से तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कहा और उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ को ‘बी-ग्रेड फिल्म’ तक कह दिया।

कंगना ने आरोप लगाया कि तापसी ने उनके पालन-पोषण और उनके माता-पिता का मजाक उड़ाया है। कंगना ने लिखा, "मैं आमतौर पर बहस में किसी के माता-पिता को नहीं लाती, लेकिन इस बार मेरी लिमिट क्रॉस की गई है। अगर मेरे माता-पिता ने मुझे जन्म देकर कुछ अलग किया है, तो तापसी के माता-पिता से भी पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने ओरिजिनल इंसान क्यों नहीं बनाया।"

हालांकि, कंगना ने कुछ देर बाद यह स्टोरी डिलीट कर दी।

तापसी का इशारों में जवाब- ‘Hence, proved’
कंगना की स्टोरी वायरल होते ही तापसी ने भी जवाब दिया, लेकिन बेहद शातिर अंदाज में। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए इंस्टा पर सिर्फ दो शब्द लिखे - ‘Hence, proved’ यानी ‘इसलिए, साबित हो गया’।

तापसी के इस क्रिप्टिक पोस्ट को कंगना के बयान पर करारा जवाब माना जा रहा है और सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हो रहा है।

2019 से चल रही है ये जंग
बता दें, इन दोनों के बीच विवाद नया नहीं है। इसकी शुरुआत 2019 में नेपोटिज्म और आउटसाइडर बनाम इनसाइडर की बहस के दौरान हुई थी। तब कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को पहली बार ‘कंगना की सस्ती कॉपी’ कहा था। तब से कई बार दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो चुकी है।

इस बीच तापसी की फिल्म ‘गांधारी’ 3 सितंबर को Netflix पर रिलीज होने वाली है, जिसमें वो एक ऐसी मां के रोल में हैं जो अपनी बेटी को बचाने के लिए लड़ती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0