क्या तुकाराम मुंढे अपने घर की रसोई पर भी छापा डालते हैं? IAS अफसर ने सुनाया मजेदार जवाब
महाराष्ट्र के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों अपने सख्त एक्शन को लेकर पूरे राज्य में चर्चा में हैं। रेस्टोरेंट, होटल, किराना स्टोर से लेकर डेयरी और ऑनलाइन फूड स्टोर्स तक, हर जगह उनकी टीम छापे मार रही है। इसी बीच एक इंटरव्यू में उनसे ऐसा सवाल पूछा गया कि खुद मुंढे भी मुस्कुरा दिए। सवाल था - क्या आप अपने घर की रसोई पर भी छापा डालते हैं?
सवाल पर सुनाया वायरल मीम
21 अगस्त को बिजनेस टुडे के एक कार्यक्रम में मुंढे से उनकी कार्यशैली को लेकर बात हो रही थी। तभी उनसे पूछा गया कि क्या वह घर के किचन का भी अचानक इंस्पेक्शन करते हैं?
इस पर IAS अफसर ने हंसते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मीम खूब वायरल हो रहा है। मीम में एक पत्नी अपने पति से कहती है, "तुकाराम मुंढे को आज रात डिनर पर घर बुला लो, उनसे हमारी रसोई चेक करवा लो। फिर वो रसोई बंद कर देंगे और मुझे खाना नहीं बनाना पड़ेगा।"
मुंढे के इस जवाब के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
3000 से ज्यादा जांच, 55 करोड़ का माल जब्त
मजाक अपनी जगह, लेकिन मुँहड़े का एक्शन बेहद सख्त है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक FDA की टीम ने राज्य भर में *लगभग 3,000 जगहों पर छापेमारी* की है। इस दौरान 55 करोड़ रुपये का मिलावटी और एक्सपायर्ड सामान जब्त किया गया है और 165 दुकानों और रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं।
कई बड़े और नामी रेस्टोरों की रसोई में एक्सपायर्ड सामान, कीड़े-मकोड़े और गंदगी मिले हैं। मुंढे ने साफ कहा है कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वो छोटा ठेला वाला हो या बड़ा फाइव स्टार होटल।
‘कानून नहीं मानेंगे तो दुकान बंद’
मुंढे ने दो टूक कहा, "हमारा काम लोगों को सुरक्षित खाना मिले, यह सुनिश्चित करना है। जो कानून नहीं मानेगा, उसे कारोबार करने का हक नहीं है।"
उन्होंने बताया कि कार्रवाई सिर्फ बड़े ब्रांड्स पर नहीं, बल्कि नियम तोड़ने वाले छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट फूड वालों पर भी हो रही है।
दरअसल, मुंढे के एक्शन के बाद सोशल मीडिया पर घरों की रसोई को लेकर भी बहस छिड़ गई है। फिल्म डायरेक्टर कुणाल कोहली ने तो यहां तक कह दिया था कि भारतीय घरों के फ्रिज में भी महीनों पुराना एक्सपायर्ड सामान पड़ा रहता है, उसकी भी जांच होनी चाहिए।
हालांकि FDA का काम कमर्शियल जगहों की जांच करना है, लेकिन मुंढे की इस मुहिम ने खाने की साफ-सफाई को लेकर पूरे महाराष्ट्र में एक नई जागरूकता जरूर पैदा कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
