सीएम का पुतला दहन मामला: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के 4 सदस्यों को अग्रिम जमानत मिली
रांची। मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हुई झड़प के मामले में JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से जुड़े चार सदस्यों को अदालत से राहत मिली है। अदालत ने चंडी तिवारी, पीयूष कुमार सिंह उर्फ पीयूष, रवींद्र कुमार पासवान और जय शंकर कुमार उर्फ जैराज को अग्रिम जमानत दे दी है।
22 अगस्त को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद 22 अगस्त को चारों आरोपितों समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास, गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने, बल प्रयोग, जानबूझकर चोट पहुंचाने और लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने समेत कई आरोप लगाए हैं।आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत में सुनवाई के बाद चारों को अग्रिम जमानत की राहत मिली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
